Shiv Anand Tandav Stotram शिव आनंद तांडव स्तोत्रम् - a podcast by RaJaT JaiN

from 2022-03-21T07:06:34

:: ::

Shiv Anand Tandav Stotram शिव आनंद तांडव स्तोत्रम् ■ सभी कलाकारों को तथा नर्तको को इस मंत्र का पठन करना चाहिए। इस मन्त्र से कला साधना में सफलता प्राप्ति होती है।
★ सत सृष्टि तांडव रचयिता

नटराज राज नमो नमः|

हे नटराज आप ही अपने तांडव द्वारा सृष्टि की रचना करने वाले हैं| हे नटराज राज आपको नमन है|

हे आद्य गुरु शंकर पिता

नटराज राज नमो नमः|

हे शंकर आप ही परं पिता एवं आदि गुरु हैं. हे नटराज राज आपको नमन है|

गंभीर नाद मृदंगना धबके उरे ब्रह्मांडना

नित होत नाद प्रचंडना नटराज राज नमो नमः|

हे शिव, ये संपूर्ण विश्व आपके मृदंग के ध्वनि द्वारा ही संचालित होता है| इस संसार में व्याप्त प्रत्येक ध्वनि के श्रोत आप हे हैं| हे नटराज राज आपको नमन है |

शिर ज्ञान गंगा चंद्र चिद ब्रह्म ज्योति ललाट मां

विष नाग माला कंठ मां नटराज राज नमो नमः|

हे नटराज आप ज्ञान रूपी चंद्र एवं गंगा को धारण करने वाले हैं, आपका ललाट से दिव्या ज्योति का स्रोत है| हे नटराज राज आप विषधारी नाग को गले में धारण करते हैं| आपको नमन है|

तवशक्ति वामे स्थिता हे चन्द्रिका अपराजिता |

चहु वेद गाएं संहिता नटराज राज नमो नमः|

हे शिव (माता) शक्ति आपके अर्धांगिनी हैं, हे चंद्रमौलेश्वर आप अजय हैं. चार वेदा आपकी ही सहिंता का गान करते हैं. हे नटराज राज आपको नमन है |

Further episodes of Rajat Jain 🚩 #Chanting and #Recitation of #Jain & #Hindu #Mantras and #Prayers

Further podcasts by RaJaT JaiN

Website of RaJaT JaiN